भारत

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांगी माफी, जानिए वजह

jantaserishta.com
27 March 2021 2:46 PM IST
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांगी माफी, जानिए वजह
x

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गत नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बांग्लादेश की आजादी की स्वर्ण जयंति और राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती पर ढाका में दिए गए भाषण पर किए गए कमेंट को लेकर माफी मांगी है। थरूर ने कहा कि उन्होंने केवल हेडिंग पढ़कर ही इस मामले पर कमेंट कर दिया था, लेकिन अब वो अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगते हैं।

बांग्लादेश की आजादी की स्वर्ण जयंती पर पीएम मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी के लिए उन्होंने अपने कई साथियों के साथ सत्याग्रह किया था और इसके लिए वह जेल भी गए थे। उन्होंने कहा था, 'बांग्लादेश की आजादी के लिए संघर्ष में शामिल होना मेरे जीवन के पहले आंदोलनों में से एक था। मेरी उम्र उस वक्त 20-22 साल की थी, जब मैंने अपने कई साथियों के साथ बांग्लादेश की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था।'
मोदी जी के इस भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए शशि थरूर ने ट्वीट किया था कि, 'अंतरराष्ट्रीय ज्ञान: हमारे प्रधानमंत्री बांग्लादेश को भारतीय 'फर्जी खबर' का स्वाद चखा रहे हैं। हर कोई जानता है कि बांग्लादेश को किसने आजाद कराया।'
ढाका में दिए अपने भाषण में मोदी ने बांग्लादेश को आजाद कराने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान को भी याद किया था। उन्होंने बांग्लादेश को आजाद कराने में इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा था कि, सभी जानते हैं कि बांग्लादेश की आजादी में इंदिरा गांधी ने क्या योगदान दिया था।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story