भारत

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर हमला, पत्थरबाजी के बाद आग भी लगाई गई, देखें वीडियो

jantaserishta.com
15 Nov 2021 5:01 PM IST
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर हमला, पत्थरबाजी के बाद आग भी लगाई गई, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: सीनियर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khursheed) अपनी किताब को लेकर भाजपाइयों के निशाने पर हैं. हाल ही में कुछ लोगों ने उनके घर के पास आगजनी की वारदात का अंजाम दिया. इतना ही नहीं सलमान खुर्शीद ने कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिनमें देखा जा सकता है कि कुछ खिड़कियों के शीशे भी टूटे हुए हैं.



सलमान खुर्शीद के ज़रिए शेयर किए गए वीडियोज में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने भाजपा का झंडा अपने हाथों में लिया हुआ है और वो सलमान खुर्शीद के खिलाफ नारे बाजी कर रहे हैं. यहां तक कि उन्हें पाकिस्तान से जोड़ रहे हैं.
बता दें कि कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपनी किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' को लेकर विवादों में हैं. सलमान खर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हराम से की है और हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story