भारत

ऊना और नाहन में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनसभा

Nil dhankar
26 May 2024 6:35 AM IST
ऊना और नाहन में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनसभा
x

शिमला। राहुल गांधी आज हिमाचल आ रहे हैं। राहुल गांधी का यह पहला तूफानी दौरा होने वाला है। राहुल गांधी एक ही दिन में दो लोकसभा सीटों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की पहली जनसभा नाहन में होने वाली है। यहां दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। राहुल गांधी अब नाहन से ही उनको जवाब देंगे। फिलहाल, कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी हिमाचल का तूफानी दौरा होने वाला है। राहुल गांधी सुबह साढ़े ग्यारह बजे नाहन पहुंचेंगे। यहां 11:45 बजे उनकी जनसभा शुरू होगी। इसके बाद राहुल गांधी 12:50 पर नाहन से ऊना के लिए रवाना होंगे। दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर उनकी जनसभा शुरू होगी। इसके बाद राहुल गांधी स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े शनिवार को शिमला में थे और उन्होंने रोहड़ू में जनसभा को संबोधित किया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी एक ही दिन के लिए हिमाचल में मौजूद थे। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि स्टार प्रचारकों को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। जनसभा स्थल तय हैं और भीड़ जुटाने से लेकर सभा में पहुंचने वाले लोगों के लिए व्यवस्था के इंतजाम में कांग्रेस के कार्यकर्ता तैनात हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अब कांग्रेस की तरफ से प्रचार के लिए अंतिम क्षणों में प्रियंका गांधी वाड्रा की एंट्री भी होने वाली है। प्रियंका गांधी 27 मई को हिमाचल आ रही हैं। उनकी पहली जनसभा चंबा में होगी। 28 मई को प्रियंका गांधी वाड्रा उपचुनाव वाली सीटों पर प्रचार करेंगी। जबकि 29 मई को कुल्लू में जनसभा और मंडी में रोड शो प्रस्तावित है। कांग्रेस हिमाचल की चारों सीटों पर अंतिम क्षणों में पूरी ताकत झोंकने को तैयार है। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी का असर विधानसभा उपचुनाव वाली सीटों पर भी दिखे इस लिहाज से उनका दौरा तय किया गया है।


Next Story