भारत

1:30 बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कृषि कानूनों पर जारी करेंगे बुकलेट

jantaserishta.com
19 Jan 2021 12:26 PM IST
1:30 बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कृषि कानूनों पर जारी करेंगे बुकलेट
x

फाइल फोटो 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी मंगलवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगेइस दौरान राहुल केंद्र सरकार के तीनों के कृषि कानूनों पर एक पुस्तिका जारी करेंगे

राहुल गांधी किसान आंदोलन को लेकर कई बार मोदी सरकार पर हमलावर हो चुके हैं, ऐसे में देखना यह होगा कि इस बार वह क्या बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि मोदी सरकार को किसानों की फिक्र नहीं है और वह उनकी पूंजी को अपने उद्योगपति मित्रों में बांट रही है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि सूट-बूट वाले दोस्तों का 8,75,000 करोड़ रूपये का कर्ज माफ करने वाली मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ़ करने में लगी है।
इसके साथ ही उन्होंने एक आंकड़ा दिया है जिसमें कहा गया है कि 2014 से अब तक सरकार पूंजीपतियों को बड़ी रकम दे चुकी है। उन्होंने कहा कि 2014 में 60 हजार करोड़ से पूंजीपतियों में बांटी गयी यह रकम हर साल बढ़ती गयी और 2019 में 237 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा पूंजीपतियों को दिया गया। बता दें कि दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की है।
55 दिनों से चल रहे प्रदर्शन के बाद भी आंदोलनकारी किसानों और सरकार के बीच एक राय बनती नहीं दिख रही है। आंदोलन कर रहे किसानों ने स्पष्ट ऐलान किया है कि वो संशोधन नहीं चाहते और कृषि कानूनों की वापसी के बगैर चर्चा संभव नहीं है.।इसके साथ ही किसानों की मांग है कि सरकार एमएसपी पर कानून बनाए। वहीं दूसरी ओर सरकार ये बताने की कोशिश में है कि नए कानून किसानों के हित में है और ज्यादातर किसान इसे समझते भी हैं।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story