भारत

सतना में आज चुनाव प्रचार करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Nilmani Pal
21 April 2024 6:39 AM IST
सतना में आज चुनाव प्रचार करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी
x

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक राहुल गांधी आज 21 अप्रैल को सतना आएंगे। विधानसभा चुनाव के बाद यह उनका दूसरा सतना दौरा है। कांग्रेस के चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं सांसद राहुल गांधी सतना आएंगे। वे विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से दोपहर साढ़े 11 बजे सतना आएंगे।

राहुल गांधी यहां बीटीआई मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा मे शामिल होने के बाद वे वापस खजुराहो रवाना हो जाएंगे। सतना संसदीय क्षेत्र के सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों से जनता को यहां लाने की कांग्रेसी पूरी ताकत से तैयारी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भी सतना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने सतना आए थे। उन्होंने तब भी इसी बीटीआई मैदान में चुनावी सभा मे हिस्सा लिया था। बीते 6 माह में यह उनका दूसरा सतना दौरा है।

Next Story