भारत

18 दिसंबर को अमेठी में पदयात्रा करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

jantaserishta.com
13 Dec 2021 3:43 PM IST
18 दिसंबर को अमेठी में पदयात्रा करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी
x

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महंगाई के मुद्दे पर जनता को जागरुक करने के मकसद से पार्टी की ओर से शुरू किए गए 'जन जागरण अभियान' के तहत 18 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अमेठी में पदयात्रा करेंगे।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी कर बताया कि इस पदयात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी शामिल होंगी।
राहुल गांधी अमेठी से 2004 से 2019 तक लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। पिछले चुनाव में उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था।
कांग्रेस ने महंगाई और अर्थव्यवस्था के 'कुप्रबंधन' के मुद्दों पर जनता को जागरुक करने तथा सरकार को घेरने के मकसद से गत 14 नवंबर से 'जन जागरण अभियान' शुरू किया है।
वेणुगोपाल ने कहा, ''देश के आम लोग कांग्रेस के इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं और एक नवंबर से चल रहे सदस्यता अभियान से भी जुड़ रहे हैं।''
उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और पाकिस्तान के खिलाफ जीत की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर 16 दिसंबर को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story