आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन उसका ग़ुरूर है: कांग्रेस नेता राहुल गांधी

नई दिल्ली:- किसान आंदोनल, महंगाई, कोरोना वायरस, पेगासस जासूसी जैसे कई मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर चारों ओर से घेरा हुआ है, इस बीच सदन के बाहर भी पीएम मोदी पर शब्दों के बाण चलाए जा रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इशारों ही इशारों में पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने मुंशी प्रेमचंद की एक पंक्ति शेयर कर देश के प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया है। इसे पहले भी राहुल गांधी ट्वीट के माध्यम से बीजेपी और केंद्र सरकार के नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं।
"आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन उसका ग़ुरूर है।"
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 31, 2021
- मुंशी प्रेमचंद
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





