भारत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी नए घर में हो सकते हैं शिफ्ट, जानें नया ठिकाना!
jantaserishta.com
12 July 2023 3:09 PM IST

x
फाइल फोटो
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने ये जानकारी दी है।
नई दिल्ली: 'मोदी उपनाम' टिप्पणी मामले में संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 22 अप्रैल को अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया था। अब वो एक नए पते पर शिफ्ट होने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने ये जानकारी दी है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी दक्षिणी दिल्ली के निज़ामुद्दीन पूर्व में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की दिग्गज नेता शीला दीक्षित के आवास पर शिफ्ट हो सकते हैं। तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी शीला दीक्षित के बेटे और पार्टी के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने पहले ही राहुल गांधी के लिए मकान खाली कर दिया है।
राहुल गांधी ने यह मकान किराये पर लिया है। सेंट्रल दिल्ली में 12 तुगलक लेन स्थित अपना आधिकारिक आवास खाली करने के बाद, राहुल गांधी अप्रैल में अपनी मां और पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ में चले आए थे।
जिस थ्री-बीएचके घर में राहुल गांधी रहेंगे वह शीला दीक्षित के परिवार का है, जिन्होंने अपने जीवन के आखिरी साल वहां बिताए थे। शीला दीक्षित का 20 जुलाई, 2019 को निधन हो गया था। वह 1991 से 1998 तक इस घर में रहीं और सितंबर 2014 में केरल के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद फिर से उसी फ्लैट में शिफ्ट हो गईं।
Tagsकांग्रेस नेता राहुल गांधीराहुल गांधीकांग्रेसराहुल गांधी आवासदिल्लीCongress leader Rahul GandhiRahul GandhiCongressRahul Gandhi residenceDelhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





