भारत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की पूछताछ टालने की मांग, कही यह बात

jantaserishta.com
16 Jun 2022 4:55 PM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की पूछताछ टालने की मांग, कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कल ईडी ने फिर पूछताछ के लिए बुलाया है. लेकिन राहुल गांधी ने पूछताछ को पोस्टपोन करने की अपील कर दी है. उनकी तरफ से कहा गया है कि पूछताछ को सोमवार तक के लिए टाल दिया जाए. अभी तक ईडी ने इस मांग पर कोई जवाब नहीं दिया है.

जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल हेरॉल्ड मामले में राहुल गांधी से तीन दिन की पूछताछ हो चुकी है. बुधवार को भी ईडी ने उनसे 10 घंटे से ज्यादा की पूछताछ की थी. कहा गया था कि उन्हें शुक्रवार को फिर ईडी दफ्तर आना होगा. उन्हें एक दिन का आराम दे दिया गया था. लेकिन कांग्रेस नेता अब शुक्रवार की जगह सोमवार को पूछताछ में आना चाहते हैं. उनकी तरफ से ईडी को इस बारे में बता दिया गया है. उनकी अपील को माना जाता है या इसे खारिज कर दिया जाता है, ये कुछ समय में साफ हो जाएगा.
वैसे राहुल गांधी क्यों पूछताछ को पोस्टपोन करना चाहते हैं, ये अभी तक स्पष्ट नहीं है. उनकी तरफ से इस सिलसिले में ईडी को कोई कारण नहीं बताया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story