भारत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम में पदयात्रा शुरू की

Nil dhankar
8 Sept 2022 7:07 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम में पदयात्रा शुरू की
x

तमिलनाडु। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम में पदयात्रा शुरू की. कन्याकुमारी में बोलते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मुझे तमिलनाडु आकर बहुत खुशी होती है। मुझे भारत जोड़ो यात्रा यहां से शुरू करते हुए बहुत बेहद खुशी है। आज़ादी के इतने साल बाद भी सिर्फ कांग्रेस ही नहीं भारत के करोड़ों लोग भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस खूबसूरत जगह से यात्रा शुरू करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। राष्ट्रीय ध्वज इस देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के धर्म और भाषा का प्रतिनिधित्व करता है। भाजपा और आरएसएस सोचते हैं कि यह झंडा उनकी निजी संपत्ति है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें (भाजपा) लगता है कि ED, CBI, आयकर विभाग से वे विपक्ष को डरा सकते हैं। चाहे कितने भी घंटों तक पूछताछ की जाए, विपक्ष का एक भी नेता भाजपा से डरने वाला नहीं है। भाजपा को लगता है कि वे इस देश को धार्मिक आधार पर, भाषा के आधार पर बांट सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को भारत के लोगों की आवाज़ को सुनने के लिए डिजाइन किया गया है। हम RSS और भाजपा की तरह भारत के लोगों की आवाज़ को दबाना नहीं चाहते, हम भारत के लोगों को सुनना चाहते हैं।

वही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी की तरफदारी की। उन्होंने कहा कि राहुल के फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। देश के समक्ष चुनौतियों से निपटने में भी आसानी होगी। आज भी कांग्रेस में लोग यह भावना रखते हैं कि राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए।

Next Story