भारत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने EVM पर फिर सवाल खड़े किए, 2024 के नतीजे आने के बाद पहली बार टिप्पणी
jantaserishta.com
16 Jun 2024 12:27 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का मुद्दा जमकर उठाया, लेकिन जैसे ही चुनाव के नतीजे घोषित हुए तो यह मुद्दा गायब सा हो गया. हालांकि बीच-बीच में नेताओं ने इस पर सवाल जरूर उठाए. जो मुद्दा अचानक गायब सा हो गया था वो फिर से सुर्खियों में आता दिख रहा है. अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईवीएम को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं.
राहुल गांधी ने दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलॉन मस्क की एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए एक अखबार का हवाला देकर कहा, 'भारत में ईवीएम एक "ब्लैक बॉक्स" है, और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है. हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएँ जताई जा रही हैं. जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है, तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है.'
दरअसल मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों यानी EVM से नहीं कराने की सलाह दी है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट X पर लिखी अपनी पोस्ट में कहा,'इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को खत्म कर देना चाहिए. इसे इंसानों या एआई द्वारा हैक किए जाने का खतरा है, हालांकि ये खतरा कम है, फिर भी बहुत ज्यादा है.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





