भारत
कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफा, पूर्व सीएम के थे करीबी
jantaserishta.com
16 April 2024 1:55 PM IST

x
श्रीनगर: उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। ठीक तीन दिन पहले उत्तराखंड कांग्रेस को एक बार फिर एक बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड कांग्रेस के एक और पार्टी नेता ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस बार पौड़ी गढ़वाल सीट से पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रदीप तिवाड़ी ने इस्तीफा दिया है।
प्रदीप तिवाड़ी ने एक पत्र जारी कर निजी कारणों से कांग्रेस पार्टी के महासचिव का पद और पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। प्रदीप तिवाड़ी ने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को भेज दिया है। प्रदीप तिवाड़ी पिछले 22 सालों से कांग्रेस के विभिन्न संगठनों में महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुके हैं। वो हरीश रावत, गणेश गोदियाल के करीबी लोगों में गिने जाते रहे हैं।
वहीं प्रदीप तिवाड़ी की पत्नी पूनम तिवाड़ी भी राजनीति में सक्रिय हैं। वे भी नगरपालिका श्रीनगर की पहली महिला नगरपालिका अध्यक्ष रही हैं। नगर निगम बनने के बाद से ही वो नगर निगम चुनावों में अध्यक्ष पद की मजबूत दावेदारों में गिनी जाती रही हैं। अब प्रदीप तिवाड़ी के कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है।
Tagsकांग्रेस नेता प्रदीप तिवाड़ीप्रदीप तिवाड़ीप्रदीप तिवाड़ी इस्तीफाCongress leader Pradeep TiwariPradeep TiwariPradeep Tiwari resigns
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





