भारत
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम बोले- 'मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व'
jantaserishta.com
16 Aug 2026 10:17 AM IST

x
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दिमागी नक्सलवाद' को एक चुनौती बताने के बयान पर जवाब दिया है.
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दिमागी नक्सलवाद' को एक चुनौती बताने के बयान पर जवाब दिया है। चिदंबरम ने रविवार को कहा कि उन्हें 'दिमागी नक्सल' कहलाने पर गर्व है।
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक बहुत छोटा पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, "मुझे 'दिमागी नक्सल' होने पर गर्व है।" उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान के बाद आई है, जिसमें कहा गया कि दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा और इनको आइसोलेट करना होगा। शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में ऐसा कहा था।
युवाओं के नाम संदेश में पीएम मोदी ने कहा, "हथियारी नक्सल तो गए, लेकिन दिमागी नक्सल, यह दिमागी नक्सल मौके की तलाश में है। हिंसा अराजकता के वो रास्ते खोज रहे हैं। समाज को गलत राह पर घसीटने के लिए भांति-भांति के दांव कर रहे हैं। इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा। इन दिमागी नक्सलियों को आइसोलेट करना होगा और राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने की मुख्यधारा की ओर देश की युवा पीढ़ी को जोड़ना होगा।"
प्रधानमंत्री मोदी की इस टिप्पणी पर चिदंबरम से पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी पलटवार किया। जयराम रमेश ने लिखा, "पहले उन्होंने अपने विरोधियों को 'अर्बन नक्सल' कहा। अब वे उन्हें 'दिमागी नक्सल' कर रहे हैं। यह उनकी हताशा का निश्चित संकेत है। यह अलग बात है कि आख़िरकार वे वही करते हैं जिसकी ये तथाकथित 'अर्बन नक्सल' या अब 'दिमागी नक्सल' मांग या वकालत करते हैं।"
वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "मोदी जी आप देश के युवाओं को 'दिमागी नक्सल' बुला रहे हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह आपसे सवाल करते हैं? 75 मिनट के उबाऊ भाषण में एक हारा हुआ, थका हुआ आदमी नजर आया जिसको जमीनी हकीकत का कोई अंदाजा नहीं। पंडित नेहरू को महापुरुष बुलाना अच्छा था।"
Tagsकांग्रेस नेता पी. चिदंबरमपी. चिदंबरमकांग्रेसCongress leader P. ChidambaramP. ChidambaramCongress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





