भारत

कांग्रेस नेता ने पत्नी का किया मर्डर

jantaserishta.com
6 Jun 2022 10:09 AM IST
कांग्रेस नेता ने पत्नी का किया मर्डर
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

इस हत्या के बाद वहां से फरार हो गये।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में एक कांग्रेस नेता पर अपनी ही पत्नी को गोली मारने का आरोप लगा है। आरोप है कि रविवार की रात ढाई बजे ऋषभ भदौरिया ने अपनी पत्नी भावना भदौरिया को गोली मार दी। इस हत्या के बाद ऋषभ भदौरिया वहां से फरार हो गये। इस घटना के बाद उनके बच्चे दहशत में हैं। मामला ग्वालियर जिले का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ भदौरिया शहर के थाटीपुर स्थित दर्पण कॉलोनी में अपनी पत्नी भावना और अपने 2 बच्चों के साथ रहते हैं। देर रात कांग्रेस नेता का अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद नाराज ऋषभ ने अपनी पत्नी को गोली मार दी।
ऋषभ भदौरिया कांग्रेस के पूर्व जिला प्रवक्ता भी रहे हैं। जिस वक्त उन्होंने अपनी पत्नी को गोली मारी उस वक्त उनके दोनों बच्चे भी वहां सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर बच्चों की नींद खुल गई और वो सहम गये। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता के घर के पास ही उनके पिता और परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी रहते हैं।
यह लोग भी गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे थे। इन्हीं लोगों ने तत्काल पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। फिलहाल पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। यहां आपको याद दिला दें कि ऋषभ भदौरिया के खिलाफ साल 2020 में जिला बदर की कार्रवाई का नोटिस भी जारी किया गया था। आरोपी पर लूट और 4 हत्याओं का पहले से ही केस भी दर्ज है।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story