भारत

कांग्रेस नेता ने हिंदुओं पर टिप्पणी को लेकर अजमल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

jantaserishta.com
5 Dec 2022 7:58 AM IST
कांग्रेस नेता ने हिंदुओं पर टिप्पणी को लेकर अजमल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
x
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम विधानसभा में कांग्रेस सदस्य और विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने रविवार को ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के सुप्रीमो बदरुद्दीन अजमल के खिलाफ हिंदुओं पर की गई टिप्पणी को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सैकिया ने शिवसागर जिले के सिमलुगुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अजमल के खिलाफ पहले ही कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं, यहां तक कि उन्होंने अपने बयान के लिए माफी भी मांगी थी।
अजमल ने शुक्रवार को कहा था कि "मुस्लिम पुरुष 21 साल की उम्र के शादी कर लेते हैं, जबकि हिंदू पुरुष कम से कम तीन महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए 40 साल की उम्र तक अविवाहित रहते हैं।"
सैकिया ने अपनी शिकायत में कहा कि अजमल की टिप्पणी से हिंदू आबादी, विशेष रूप से भारत की हिंदू महिलाओं के प्रति शत्रुता, घृणा, दुर्भावना की भावना पैदा हुई।
उन्होंने यह भी कहा कि धुबरी से लोकसभा सांसद अजमल ने विभिन्न धर्मो के समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दिया, इसलिए एआईयूडीएफ सुप्रीमो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। असम जातीय परिषद ने पहले ही राज्यभर में बदरुद्दीन अजमल के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।
अजमल ने शनिवार को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी थी। हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी टिप्पणियों को तोड़ा-मरोड़ा गया और एक नया मोड़ दिया गया।
उन्होंने कहा, "मेरा किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। मैंने किसी को निशाना नहीं बनाया है..फिर भी, अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है, तो मुझे अपने बयान के लिए गहरा खेद है। एक वरिष्ठ व्यक्ति होने के नाते मुझे इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए थे। मैं अपनी टिप्पणी से आहत सभी लोगों से माफी मांगता हूं और मैं अपने बयान पर शर्मिदा हूं।"
इससे पहले, शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए अजमल ने कहा, मुस्लिम पुरुष कानून के अनुसार 21 साल की उम्र पूरी करने के तुरंत बाद शादी कर लेते हैं, जबकि हिंदू कम से कम तीन महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए 40 वर्ष की आयु तक खुद को अविवाहित रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यही कारण है कि आजकल हिंदुओं के कम बच्चे होते हैं।
अजमल ने कहा था, 40 साल की उम्र के बाद हिंदू शादी करते हैं। अगर वह इतनी देर से शादी करेंगे तो उनके बच्चे कैसे हो सकते हैं? जब आप उपजाऊ जमीन में बीज बोते हैं, तो आप अच्छे परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने हिंदुओं को सलाह दी कि वह शादी करने के लिए उसी फॉर्मूले का पालन करें, जैसा मुसलमान करते हैं।
एआईयूडीएफ नेता ने कहा था कि अगर हिंदू लड़कियां 18-20 साल की उम्र में पुरुषों से शादी करती हैं, तो उनके बच्चे अच्छी संख्या में हो सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story