भारत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पाकिस्तान जाकर सबूत मांगें कांग्रेस नेता खड़गे : गिरिराज सिंह
jantaserishta.com
1 Jun 2025 1:26 PM IST

x
बेगूसराय: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर केंद्र सरकार पर फिर से सवाल उठाए। उन्होंने सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। खड़गे के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता कांग्रेस से हैं और इस तरह के सवाल उठा रहे हैं। अगर उन्हें अब भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सबूत चाहिए तो उन्हें पाकिस्तान जाकर सबूत मांगना चाहिए। पाकिस्तान कोई सबूत नहीं दे पा रहा है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सेना की बहादुरी पर सबूत मांगती रही है।"
उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर को पूरी दुनिया ने सराहा और भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, जिसकी तारीफ दुनिया भर ने की। पाकिस्तान के पास कोई सबूत नहीं है और उनकी भाषा खड़गे बोल रहे हैं, उन्हें अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए।"
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "महबूबा मुफ्ती ने जीवन भर आतंकवादियों का समर्थन किया है। उनके डीएनए में आतंकी है और वह पाकिस्तान की भाषा बोलती हैं। पूरी दुनिया जानती है कि पीओके भारत का है और कश्मीर को आतंकवाद का केंद्र किसने बनाया। ये वही लोग हैं, जिन्होंने आतंकवादियों को पाला और समर्थन दिया।"
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, "भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के तनाव और संघर्ष विराम के बाद, सिंगापुर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के इंटरव्यू से कई गंभीर सवाल उठे हैं। इन सवालों पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाया जाना चाहिए। मोदी सरकार ने देश को गुमराह किया है। युद्ध का धुंध अब छट रहा है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





