
दिल्ली। कांग्रेस नेता जगदीश टायटलर गुरुवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले। इन दिनों कांग्रेस पार्टी में बड़े फेरबदल चल रहे हैं। बीते दिनों कई वरिष्ठ नेता दिल्ली आकर सोनिया गांधी से मिले जिसमें कैलाश गहलोत, भूपेश बघेल आदि नेता शामिल रहे। इसी परिप्रेक्ष्य में जगदीश टाइटलर की मुलाकात भी देखी जा रही है।
कांग्रेस ने भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों से निपटने और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप (अधिकार प्राप्त कार्य समूह)-2024 के गठन की घोषणा की। यह ग्रुप कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर फैसला लेगा। इस ग्रुप में कौन और कितने सदस्य होंगे अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ में करीब तीन घंटे तक चली बैठक में यह फैसला लिया गया।
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.





