भारत

महापरिक्रमावादी है कांग्रेस नेता, इन्हें गांधी, नेहरू परिवार के अलावा कोई और नजर नहीं आता: भाजपा

jantaserishta.com
27 Dec 2022 1:14 PM IST
महापरिक्रमावादी है कांग्रेस नेता, इन्हें गांधी, नेहरू परिवार के अलावा कोई और नजर नहीं आता: भाजपा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने की कड़ी आलोचना करते हुए भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस के नेता महापरिक्रमावादी हैं और उन्हें गांधी-नेहरू परिवार के अलावा कोई और नजर नहीं आता है। खुर्शीद के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि चाहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हों या सलमान खुर्शीद या कांग्रेस के कोई अन्य नेता, ये सभी महापरिक्रमावादी हैं जिन्हें गांधी-नेहरू परिवार के अलावा कोई और नजर नहीं आता।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ट्रेडमिल वॉक और फोटोबाजी करार देते हुए चुग ने कटाक्ष करते हुए कहा कि शुक्र है कि भगवान राम को काल्पनिक कथा और कहानी बताने वाले एवं अयोध्या में बाबरी मस्जिद दोबारा बनाने का बयान देने वाले कांग्रेस और कांग्रेसी नेताओं को अब भगवान श्री राम की याद तो आई। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि देश की जनता सलमान खुर्शीद के बयान को बर्दाश्त करने को तैयार नहीं हैं। देशवासियों को इनकी परिक्रमावादिता की सच्चाई मालूम है।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि यह कांग्रेस का अहंकार है कि उन्होंने गांधी नेहरू परिवार के अलावा किसी और नेता को सम्मान नहीं दिया। सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री और नरसिम्हा राव जैसे नेताओं का भी अपमान किया लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के कारण देश की अवसरवादी पार्टियां संकट में हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story