भारत

हाईवे पर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता हरीश रावत, यहां जानें क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
26 May 2022 4:28 PM IST
हाईवे पर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता हरीश रावत, यहां जानें क्या है पूरा मामला
x

नई दिल्ली: उत्तराखंड (Uttarakhand) में सड़कों का बुरा हाल देखकर कांग्रेस नेता हरीश रावत नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठ गए. हल्दानी में हाईवे पर गड्ढे और रोड की बदहाल सूरत से कांग्रेस नेता ने काफी गुस्सा जताया. वह अपनी कार से उतरकर सड़क पर बैठ गए. उन्होंने कहा कि लोगों को परेशानियों का सामना न करने पड़े इसलिए वह पहले भी धरना दे चुके हैं. आज चिलचिलाती धूप में वह दिनभर सड़क पर ही बैठे रहेंगे. खराब सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर नेता हरीश रावत (Harish Rawat Protest) नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठ गए.

हरीश रावत लालकुआं से होते हुए जा रहे थे. जैसे ही वह बरेली रोड पर पहुंचे, वहां की सड़क का खस्ता हाल देखकर वह नाराज हो गए. कांग्रेस नेता ने सड़क पर ही अपनी गाड़ी रुकवा दी. गाड़ी से उतरकर वह नीचे बैठ गए. जानकारी के मुताबिक हरीश रावत अपनी गाड़ी में मोढ़ा साथ लेकर जाते हैं. उन्होंने गाड़ी से नीचे उतरते ही गड्ढे के पास मोढ़ा रख लिया. वह वहीं पर धरने पर बैठ गए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story