भारत

कांग्रेस नेता गुरुमुख सिंह वोरा ने हजूर साहिब सचखंड गुरूद्वारे में टेका मत्था

Nil dhankar
29 Jan 2025 4:22 PM IST
कांग्रेस नेता गुरुमुख सिंह वोरा ने हजूर साहिब सचखंड गुरूद्वारे में टेका मत्था
x

रायपुर/महाराष्ट्र। कांग्रेस नेता गुरुमुख सिंह वोरा ने हजूर साहिब सचखंड गुरूद्वारे (गुरु गोविंद सिंह) में मत्था टेका। साथ ही नानक हीरा में भी कांग्रेस नेता ने मत्था टेका जो नांदेड़ से 190 किलोमीटर दूर गुरुनानक देव जी का पवित्र स्थल जहाँ का गुरुद्वारा पूरी दुनिया में सिख समाज के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है और पवित्र स्थान में से एक है नांदेड़ का संच खंड गुरुद्वारा जो सिख गुरुओं के पवित्र स्थलों में से सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ पुराने नेता और प्रदेश के पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा अपने साथी नरेंद्र सलूजा के साथ आज नांदेड़ के दोनों धार्मिक स्थल पर अपनी आस्था को प्रकट करते हुए देश और प्रदेश की जनता के लिए शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए और दर्शन करने के लिए अपनी हाज़िरी दोनों गुरुद्वारा में लगायी।


Next Story