भारत

PM मोदी पर कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान, दर्ज हुई FIR, देखें वीडियो

jantaserishta.com
15 Jun 2022 3:04 PM IST
PM मोदी पर कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान, दर्ज हुई FIR, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मुंबई: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी के समक्ष राहुल गांधी की लगातार पूछताछ को लेकर कांग्रेसी नेताओं में उबाल है। कांग्रेसी नेता पिछले दिनों से सड़क पर हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान नेताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हो रही है। इस बीच महाराष्ट्र के कांग्रेसी नेता शेख हुसैन ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता शेख हुसैन के खिलाफ नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई। उनके खिलाफ बीती रात धारा 294 और 504 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
शेख हुसैन ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने बयान में कहा था कि जो काम करना है, उसे छोड़कर मोदी सरकार बेवजह के काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कुछ भी हुआ तो देश में आग लगा देंगे। नागपुर की कांग्रेस यूनिट के पूर्व अध्यक्ष शेख हुसैन ने कहा कि नरेंद्र मोदी की मौत .... जैसी होगी।
भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस के लोग हिंसक हो गए हैं और अब तो ये पीएम तक को मारने की धमकी दे रहे हैं। आखिर कैसे ये महात्मा गांधी के नाम पर प्रदर्शन की बात कर रहे हैं। महात्मा गांधी के साथ तो अहिंसा जुड़ा है और ये लोग हिंसा कर रहे हैं।
अपने बयान पर शेख हुसैन ने कहा कि मुझे अपने बयान पर कोई अफसोस नहीं है। मैंने सिर्फ एक मुहावरे के तौर पर नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि इसे आप गलत तरीके से ले रहे हैं, लेकिन मैंने तो एक मुहावरा बोला था। मेरी मुहावरे के तौर पर कही गई बात को घुमा-फिराकर पेश किया जा रहा है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story