भारत
कार पार्किंग विवाद में कांग्रेस नेता दंपत्ति पर हमला, अस्पताल में भर्ती
jantaserishta.com
9 Jun 2023 9:52 AM IST

x
DEMO PIC
बेसबॉल के बैट से हमला बोल दिया।
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में गुरुवार की रात को कांग्रेस नेता दंपत्ति पर एक युवक ने अपने साथियों के साथ बेसबॉल के बैट से हमला बोल दिया। कांग्रेस नेता दंपति को सिर में चोटें आई है। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला राजधानी के श्यामला हिल्स इलाके का है। यहां पर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शाबिस्ता जैकी और कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष आसिफ जकी का आवास है। इनके मकान के सामने की जगह कार की पार्किंग को लेकर यासिर नाम के व्यक्ति से विवाद हुआ।
यासिर ने अभी हाल ही में वहां मकान खरीदा है और सामने की सड़क पर नो पार्किंग का बोर्ड लगा है। यहीं पर जकी परिवार अपनी कार खड़ी करते हैं। इस बोर्ड को हटा दिया गया और वहां पर जकी परिवार ने कार खड़ी कर दी। इसी पर विवाद हुआ और यासिर ने अपने साथियों के साथ जकी दंपत्ति पर बेसबॉल के बैट से हमला बोल दिया।
Tagsभोपालभोपाल न्यूज़बेसबॉल बैटबेसबॉल बैट से हमलाकार पार्किंग विवादBhopalBhopal NewsBaseball BatBaseball Bat AttackCar Parking Dispute
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





