भारत
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया को दी चुनौती
jantaserishta.com
6 April 2024 3:50 PM IST

x
अभिषेक मनु सिंघवी,
शिमला: कांग्रेस नेता व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनुु सिंंघवी ने हिमाचल उच्च न्यायालय में राज्य सभा चुनाव प्रक्रिया को चुनौती दी है। शनिवार को शिमला में उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने के बाद पत्रकारों से बात करते अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 'ड्रा ऑफ़ लॉट्स' के जिस नियम के तहत वे चुनाव हारे हैं, वह गलत है, उसी को उन्होंने चुनौती दी है।
सिंघवी ने कहा कि टाई होने के बाद पर्ची से किसी एक के पक्ष में परिणाम घोषित करना गलत है। उन्होंने कहा कि टाई की व्याख्या या धारण ही अवैध है, अत: इसके आधार पर जो परिणाम घोषित होगा, वह भी अवैध होगा। उन्होंने कहा कि कानूून में ऐसा कोई नियम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की याचिका दायर करने के लिए याचक को खुद न्यायालय मेें आना पड़ता है, इसलिए वह याचिका दायर करने के लिए आए हैं।
गौरतलब है कि फरवरी में हुए राज्यसभा चुनाव में अभिषेक मनु सिंघवी कांग्रेस के प्रत्याशी थे। इस चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी को 34-34 मत मिले थे। इसके बाद पर्ची से भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को विजेता घोषित किया गया था।
Tagsहिमाचल उच्च न्यायालयराज्यसभा चुनाव प्रक्रियाराज्यसभा चुनावAbhishek Manu SinghviHimachal High CourtRajya Sabha Election ProcessRajya Sabha Electionsअभिषेक मनु सिंघवी
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





