भारत

कांग्रेस ने जारी किया बयान, दिया सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट

jantaserishta.com
17 Jun 2022 12:38 PM IST
कांग्रेस ने जारी किया बयान, दिया सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: सोनिया गांधी को पिछले दिनों कोरोना हुआ था. अब सोनिया की तबीयत कैसी है, इससे जुड़ा हेल्थ अपडेट कांग्रेस ने दिया है. इसमें कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यह भी बताया कि 12 जून को सोनिया गांधी की नाक से खून आया था, तब उनको हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. फिलहाल सोनिया हॉस्पिटल में ही हैं.

कांग्रेस की तरफ से महासचिव जयराम रमेश ने सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट जारी किया है. जयराम रमेश ने बताया कि सोनिया को कोरोना हुआ था. फिर 12 जून को उनकी नाक से खून आया था, इसके बाद उनको दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था.
जयराम के मुताबिक, हॉस्पिटल में तुरंत सोनिया का इलाज शुरू हो गया था. बताया गया कि कल गुरुवार को उनको सांस लेने में दिक्कत हुई थी, बाद में पता चला कि उनके Lower respiratory tract में फंगल इंफेक्शन है.
जयराम ने लिखा है कि फिलहाल सोनिया गांधी का इलाज जारी है, उनको कोविड के बाद और भी कुछ दिक्कतें हैं. फिलहाल डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं.
बता दें कि नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच इस वत्त जारी है. राहुल के साथ-साथ सोनिया को भी ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिव कोविड के चलते वह जांच में शामिल नहीं हो पाई हैं. फिलहाल 23 जून को पेश होने के लिए ईडी ने सोनिया को समन भेजा हुआ है. लेकिन इस पेशी पर संशय बना हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story