भारत

कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ जारी की चार्जशीट

jantaserishta.com
21 Jan 2023 1:57 PM IST
कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ जारी की चार्जशीट
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा भले की गैर ताजनीतिक थी, लेकिन पार्टी का हाथ से हाथ छोड़ो यात्रा 100 फीसदी राजनीतिक अभियान है। अब कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश ने शनिवार को दिल्ली मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और वे राहुल गांधी का पत्र लोगों को सौंपेंगे। हाथ से हाथ मिलाओ अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के दौरान पार्टी आम जनता से जुड़ने की कोशिश करेगी। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चिट्ठी के साथ बीजेपी सरकार की नाकामियों की चार्जशीट घर-घर में बांटी जाएगी। इस अभियान का मकसद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा करना भी होगा।
कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा बीजेपी ने कुछ का साथ, खुद का विकास सबके साथ विश्वासघात किया है। बीजेपी ने सूट-बूट की लूट, खुद का विकास, सिर्फ प्रचार और परिवारवाद के सूत्र पर काम किया है। उन्होंने कहा युवा मांगे रोजगार, मोदी कराए इंतजार, खुद के मन की बात, गरीब के पेट पर लात, किसान मांगे सही दाम, मोदी सरकार रही नाकाम, महिलाओं का हुआ अपमान जैसे मुद्दों को चार्जशीट में शामिल किया है।
इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा के समापन को लेकर पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ऐतिहासिक यात्रा के 130 दिनों के बाद कांग्रेस को देश की जनता से काफी इनुपट मिले हैं। पैदल चलते हुए लाखों लोगों से मुलाकात हुई, उनसे मिलकर उनका दर्द समझ में आया जो वे मोदी सरकार के कुशासन के कारण झेल रहे हैं।
सितंबर में कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा का राहुल गांधी 30 जनवरी को सुबह दस बजे जम्मू कश्मीर पार्टी ऑफिस में झंडा फहरा कर यात्रा का समापन करेंगे। अन्य राजनीतिक दलों के समापन समारोह में शामिल होने को लेकर जयराम रमेश ने कहा कि सभी दलों ने यात्रा को सहयोग दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story