Top News

मिजोरम में मिली हार पर कांग्रेस कर रही समीक्षा

Nilmani Pal
9 Dec 2023 6:15 AM GMT
मिजोरम में मिली हार पर कांग्रेस कर रही समीक्षा
x

दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एआईसीसी मुख्यालय में मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी की हार के बाद एक समीक्षा बैठक की।

दिल्ली पहुंचने पर राजस्थान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा,”…आज चुनाव के बाद की समीक्षा बैठक होगी। इसमें हम हिस्सा लेंगे। चुनाव पर चर्चा होगी, बैठक में जो भी फैसला होगा वो हमें मान्य होगा।”

खरगे ने सोनिया गाँधी को जन्मदिन की बधाई दी – सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, श्रीमती सोनिया गाँधी जी को आज उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। देश व पार्टी के प्रति उनका साहसी व गरिमापूर्ण योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की हम सब कामना करते हैं।

Next Story