भारत
मुस्लिम लीग को सेक्युलर बताने वाली कांग्रेस 'गीता प्रेस' पर उठा रही सवाल: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
jantaserishta.com
19 Jun 2023 3:15 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: गीता प्रेस, गोरखपुर, को मोदी सरकार द्वारा गांधी शांति पुरस्कार देने को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा की गई आलोचना पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मुस्लिम लीग को सेक्युलर बताने वाली कांग्रेस भारत के घर-घर में पहुंचने वाली 'गीता प्रेस' पर सवाल उठा रही है। भाजपा मुख्यालय में इस बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि गीता प्रेस भारत की संस्कृति से जुड़ी है, हिंदू मान्यताओं के साथ जुड़ी है, अफोर्डेबल लिटरेचर का निर्माण करती है। भारत के हर घर में पहुंची हुई है। लेकिन, इसके ऊपर आरोप वो (कांग्रेस) लगा रहे हैं, जो कहते थे कि मुस्लिम लीग सेक्युलर थी।
सिंह ने कहा कि कांग्रेस यह भूल गई है कि मुस्लिम लीग ने ही 'टू नेशंस थ्योरी' दी थी और पाकिस्तान बनने का क्रेडिट लिया था। उन्होंने कहा कि उस समय कई मुस्लिम बुद्धिजीवी भी देश के बंटवारे के खिलाफ थे। लेकिन, मुस्लिम लीग ने उनकी बात भी नहीं मानते हुए देश का बंटवारा कराया और आज उसी मुस्लिम लीग पर कांग्रेस को प्यार आ रहा है। मुस्लिम लीग को सेक्युलर और देश के घर-घर तक पहुंची गीता प्रेस को नॉन सेक्युलर बताया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय अवॉर्ड कैसे दिए जाते थे, ये सबको पता है। मोदी सरकार ने अवॉर्ड देने की प्रक्रिया को बदला है। मोदी सरकार ने पद्म अवॉर्ड को भी पीपल अवॉर्ड बनाने का काम किया है।
Tagsमुस्लिम लीगकांग्रेसगीता प्रेसकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंहजितेंद्र सिंहMuslim LeagueCongressGeeta PressUnion Minister Jitendra SinghJitendra Singh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





