भारत
कांग्रेस सनातन विरोधी ही नहीं, राष्ट्रविरोधी भी है: भाजपा आईटी सेल हेड अमित मालवीय
jantaserishta.com
5 Sept 2023 10:28 AM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए जयपुर में बुलाई गई कांग्रेस की बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक अराधना मिश्र द्वारा कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 'भारत माता की जय' की बजाय 'कांग्रेस जिंदाबाद' का नारा लगाने को कहने की आलोचना करते हुए यह आरोप लगाया है कि कांग्रेस सनातन विरोधी ही नहीं राष्ट्रविरोधी भी है
मालवीय ने कहा, जिस पार्टी के नेताओं की मानसिकता देश विरोधी हो, वो पार्टी देश का क्या भला करेगी ? मालवीय ने कहा कि कांग्रेस का पतन तय है। अमित मालवीय ने मंगलवार को एक खबर शेयर हुए एक्स ( पहले ट्विटर ) कर कहा, " कांग्रेस सनातन विरोधी ही नहीं राष्ट्रविरोधी भी है। जयपुर में आयोजित पीसीसी की बैठक में पर्यवेक्षक अराधना मिश्रा ने भारत माता की जय बोलने पर आपत्ति जताई, कहा ये अनुशासनहीनता है। जिस पार्टी के नेताओं की मानसिकता देश विरोधी हो, वो पार्टी देश का क्या भला करेगी? कांग्रेस का पतन तय है। "
Tagsभाजपा आईटी सेल हेडभाजपा आईटी सेलअमित मालवीयकांग्रेसBJP IT Cell HeadBJP IT CellAmit MalviyaCongress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





