भारत

कांग्रेस झूठे दावों व फेक वीडियो का सहारा लेकर चुनाव जीतने का सपना देख रही है: अनुराग ठाकुर

jantaserishta.com
19 May 2024 5:26 PM IST
कांग्रेस झूठे दावों व फेक वीडियो का सहारा लेकर चुनाव जीतने का सपना देख रही है: अनुराग ठाकुर
x
कांगड़ा: लोकसभा चुनाव के रण में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेताओं के बीच हर रोज जुबानी जंग देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
अनुराग ठाकुर ने देहरा विधानसभा के गुलेर और हरिपुर गांव में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि कांग्रेस पार्टी हार से डरी हुई है। कांग्रेस झूठे दावों और फेक वीडियो का सहारा लेकर चुनाव जीतने के सपने देख रही है। कांग्रेस जमीन से पूरी तरह कट चुकी है और उसके पास वास्तविक मुद्दों की कमी है। इनके चेहरे भी फेक हैं, जो फेक न्यूज फैलाते हैं। यह कांग्रेस की स्तरहीन राजनीति की पराकाष्ठा है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है। जनता ने उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत बनने जा रहा है। कांग्रेस वाले झूठ फैला रहे हैं कि भाजपा अगर चुनाव जीतकर आती है तो आरक्षण और संविधान को खत्म कर देगी। लेकिन, देश की जनता जानती है कि आपातकाल किसने लगाया था। देश के संविधान को 62 बार किसने बदला। एसटी, एससी और ओबीसी का हक छीनकर मुसलमानों को किसने दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सांप्रदायिक राजनीति करते हैं। भारतीय लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि सड़क से लेकर संसद तक नेता जो मन में आता है वह बोलते हैं। लेकिन इसके बाद भी मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हैं।
कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनके मेनिफेस्टो में विदेशी ताकतों का हाथ स्पष्ट तौर पर दिखता है। हद तो तब हो गई, जब उनकी काली नजर आपकी संपत्ति, जिस पर आपकी संतान का हक है, उस पर पड़ गई। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो वह आपके मंगलसूत्र को भी छीन लेगी।
हिमाचल की सुक्खू सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि जिन गारंटियों के सहारे वह सत्ता में आई, उनमें से एक भी गारंटी पूरी नहीं की गई है। यही बजह है कि डेढ़ साल के कार्यकाल में ही कांग्रेस सरकार के नौ विधायक साथ छोड़ गए, जो प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story