भारत
मुसलमानों के लिए हिंदुओं की हकमारी कर रही कांग्रेस, लालू-तेजस्वी चुप क्यों हैं: गिरिराज सिंह
jantaserishta.com
27 April 2024 11:47 AM IST

x
बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने शनिवार को कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुसलमानों के लिए हिंदुओं की हकमारी कर रही है।
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कर्नाटक में जहां ओबीसी का अधिकार छीनकर मुसलमानों को दे दिया जा रहा है, उस पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव चुप क्यों हैं। पत्रकारों से चर्चा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि एक तरह से कांग्रेस मुसलमानों के लिए हिंदुओं का गला काट रही है। कांग्रेस चाहती है कि देश में गृह युद्ध हो जाए।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में मुसलमानों को ओबीसी का दर्जा देकर कांग्रेस क्या चाहती है। कर्नाटक में जहां ओबीसी के साथ हकमारी की जा रही है, इस मुद्दे पर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव चुप क्यों है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह की राजनीति कर रही है, वह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आज मुसलमान अल्पसंख्यक नहीं बहुसंख्यक है। मुसलमानों को अब अल्पसंख्यक कहना हिंदुओं के साथ नाइंसाफी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





