भारत

मध्य प्रदेश के बुधनी में कांग्रेस और विजयपुर में भाजपा आगे

jantaserishta.com
23 Nov 2024 10:58 AM IST
मध्य प्रदेश के बुधनी में कांग्रेस और विजयपुर में भाजपा आगे
x
भोपाल: मध्य प्रदेश दो विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव के लिए 13 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना जारी है। बुधनी में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। वहीं विजयपुर में भाजपा आगे चल रही है।
राज्य में बुधनी क्षेत्र में कांग्रेस के राजकुमार पटेल और भाजपा के रमाकांत भार्गव के बीच मुकाबला है। मतगणना जारी है। यहां के पहले राउंड के बाद मतों की गणना का जो विवरण सामने आया है उसके अनुसार कांग्रेस के उम्मीदवार 6,481 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। पटेल को 11,207 वोट मिले हैं वहीं भाजपा को 4,726 वोट मिले हैं।
वहीं विजयपुर में चार राउंड की गिनती में भाजपा को बढ़त है। भाजपा के उम्मीदवार राम निवास रावत 2,835 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। यहां रावत को 19,894 वोट मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मुकेश मल्होत्रा को 17,059 वोट मिले हैं।
ज्ञात हो कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों विजयपुर और बुधनी में उप चुनाव हो रहा है। दोनों क्षेत्रों में लगभग 78 प्रतिशत औसत मतदान हुआ था। विजयपुर में 77.85 प्रतिशत एवं बुधनी में 77.32 प्रतिशत वोट डाले थे। शनिवार को सुबह आठ बजे दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना शुरु हो गई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की मतगणना हो रही है और उसके बाद ईवीएम की मतगणना होगी। बुधनी में ईवीएम की 13 राउंड में मतगणना होगी। वहीं विजयपुर में 21 राउंड में मतगणना होगी।
बुधनी में भाजपा ने रमाकांत भार्गव को मैदान में उतारा है तो उनके मुकाबले कांग्रेस के राजकुमार पटेल हैं। वहीं विजयपुर में भाजपा की उम्मीदवार के तौर पर रामनिवास रावत मैदान में हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से है। बुधनी विधानसभा से विधायक रहे शिवराज सिंह चौहान के विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के चलते उपचुनाव हो रहा है तो वहीं विजयपुर में कांग्रेस से विधायक रहे रामनिवास रावत के भाजपा में शामिल होने के कारण यह उपचुनाव हो रहा है।
दोनों ही राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और उनका दावा है कि जीत भी उन्हें ही मिलने वाली है। सभी की नजर इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के नतीजों पर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story