भारत

कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री, राहुल गांधी झूठों के नवाब: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला

jantaserishta.com
15 Feb 2026 2:55 PM IST
कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री, राहुल गांधी झूठों के नवाब: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला
x
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में मोबाइल फोन और ऑटोमोबाइल फैक्ट्रियां तो हैं, लेकिन कांग्रेस 'झूठ की फैक्ट्री' चलाती है और राहुल गांधी 'झूठों के नवाब' हैं।
पूनावाला ने न्यूज़ एजेंसी से कहा कि झूठ बोलना राहुल गांधी की प्रकृति बन चुकी है और सुप्रीम कोर्ट ने कई मामलों में उन्हें फटकार लगाई है। राहुल गांधी ने वीर सावरकर और सेना को लेकर भी गलत बयान दिए, जिस पर अदालत ने आपत्ति जताई।
भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अब किसानों को डराने और गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, जबकि भारत-अमेरिका और भारत-यूरोप व्यापार समझौतों में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित रखे गए हैं।
पूनावाला ने महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले देश में बाबर और औरंगजेब के प्रशंसक समूहों की चर्चा होती थी, लेकिन अब तुष्टिकरण की राजनीति के तहत 'टीपू समर्थक क्लब' सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से की, जिस पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पूनावाला ने मांग की कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी बिना किसी देरी के उन्हें पद से हटाएं।
भाजपा प्रवक्ता ने निशाना साधते हुए कहा कि एफआईआर का इंतजार न करते हुए इनको जल्द से जल्द पागलखाने में भर्ती करना चाहिए और पागलखाने के दरवाजे को बंद करके चाबी फेंक देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या टीपू सुल्तान की तुलना वीर सावरकर या छत्रपति शिवाजी महाराज से की जा सकती है। इस तरह की तुलना महाराष्ट्र और राष्ट्रभक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। पूनावाला ने कहा कि ऐसी भाषा और बयानबाजी से महाराष्ट्र की जनता नाराज है और अगर इस तरह के बयान जारी रहे तो जनता कड़ा विरोध करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story