भारत
परिसीमन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस की नाराज दलों को मानने की कोशिश तेज, एमके स्टालिन और शरद पवार से मिलेंगे राहुल-खड़गे
jantaserishta.com
29 Nov 2026 11:16 AM IST

x
नई दिल्ली: संसद में परिसीमन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस ने 'इंडिया' ब्लॉक के नाराज सहयोगियों को मनाने कोशिशें तेज कर दी हैं। रविवार को कांग्रेस आलाकमान अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के साथ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एमके स्टालिन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार (एनसीपी-एसपी) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में 'इंडिया' ब्लॉक के वरिष्ठ नेता रविवार को एमके स्टालिन और शरद पवार से मिलेंगे। वे इन नेताओं को केंद्र के परिसीमन प्रस्ताव का समर्थन न करने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। यह मुलाकात सोमवार को संसद के विशेष सत्र के लिए सांसदों की बैठक से ठीक एक दिन पहले हो रही है।
बताया गया कि कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ एआईटीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी रविवार को चेन्नई पहुंचेंगी, जहां वे सभी डीएमके के प्रमुख एमके स्टालिन से मिलेंगे। यह मुलाकात रविवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच हो सकती है।
इसके बाद कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेता रविवार रात करीब 8 बजे मुंबई पहुंचेंगे, जहां वे करीब 9 बजे कैंडी अस्पताल में एनसीपी-एसपी के अध्यक्ष शरद पवार से मिल सकते हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार संसद के विशेष सत्र में 'संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026' पेश करने वाली है। इस विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करने, सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि करने और 2051 तक परिसीमन प्रक्रिया को फ्रीज करने का प्रस्ताव है।
गौरतलब है कि कांग्रेस के नेतृत्व में 'इंडिया' ब्लॉक के कुछ दल संसद में पेश होने वाले परिसीमन विधेयक का विरोध कर रहे हैं। डीएमके ने भाजपा सरकार के इस विधेयक को समर्थन देने का निर्णय किया है, जबकि एनसीपी-एसपी अभी तक विधेयक के विरोध से दूर दिख रही है।
डीएमके ने अपने निर्णय में कहा कि केंद्र सरकार ने एमके स्टालिन की मांगों को स्वीकार किया है। इस स्थिति में वह विधेयक का समर्थन करेगी। वहीं, एनसीपी-एसपी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र आव्हाड ने अपनी पार्टी की ओर से इस विधेयक के समर्थन का ऐलान किया। हालांकि, कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने बाद में कहा कि अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





