भारत
Lok Sabha elections: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रभारी नियुक्त
jantaserishta.com
24 March 2024 4:40 PM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। अधिकांश संसदीय क्षेत्र में एक प्रभारी हैं तो कुछ स्थान पर दो प्रभारी बनाए गए हैं। राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं, इनमें से कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने सभी संसदीय क्षेत्र के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं।
पार्टी ने मुरैना संसदीय क्षेत्र का प्रभारी रामनिवास रावत, भिंड के लिए लाखन सिंह यादव, ग्वालियर के लिए अशोक सिंह, गुना के लिए जयवर्धन सिंह, सागर के लिए नितेंद्र सिंह राठौड़ को प्रभारी बनाया है। इसी तरह दमोह के प्रभारी मुकेश नायक और हर्ष यादव होंगे। खजुराहो के लिए आलोक चतुर्वेदी को प्रभारी बनाया गया है। सतना के राजेंद्र सिंह, रीवा के लिए गोविंद सिंह, सीधी के लिए विनय सक्सेना, शहडोल के लिए अशोक मर्सकोले, जबलपुर के लिए लखन घनघोरिया और मंडला के लिए कबीर सोनी को प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह पार्टी ने बालाघाट के लिए रजनीश सिंह, छिंदवाड़ा के लिए सुनील जायसवाल, होशंगाबाद के लिए सुखदेव पांसे, विदिशा के लिए एमपी प्रजापति और पीसी शर्मा, भोपाल के लिए महेंद्र जोशी, राजगढ़ के लिए प्रियव्रत सिंह, देवास के लिए सज्जन वर्मा, उज्जैन के लिए रवि जोशी को प्रभारी बनाया है। कांग्रेस ने मंदसौर के लिए मीनाक्षी नटराजन व नरेंद्र नाहटा, रतलाम के लिए बाला बच्चन, धार के लिए उमंग सिंघार, इंदौर के लिए शोभा ओझा व सत्यनारायण पटेल, खरगोन के लिए विजय लक्ष्मी साधो, खंडवा के लिए आर के दोगने और बैतूल के लिए आरिफ मसूद व सुखदेव पांसे को प्रभारी बनाया है।
Tagsलोकसभा चुनावमध्य प्रदेशकांग्रेस प्रभारीकांग्रेसLok Sabha electionsMadhya PradeshCongress in-chargeCongress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





