भारत
कांग्रेस की पहचान 'मां का अपमान' बन गई है: नितिन नवीन
jantaserishta.com
29 Aug 2025 12:25 PM IST

x
पटना: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक द्वारा 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाली जा रही है। इस दौरान दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर सियासत गरमाई हुई है। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने शुक्रवार को पलटवार करते हुए कहा कि मां का अपमान करना कांग्रेस की पहचान बन गई।
बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने आईएएनएस से कहा, "कांग्रेस की पहचान मां का अपमान करना बन गई है। हमने पूर्व में देखा है कि जब-जब उन्होंने प्रधानमंत्री को गाली दी है, तब-तब जनता ने भर-भर कर हमें आशीर्वाद दिया है। मुझे लगता है कि इस बार भी बिहार की जनता कांग्रेस और राजद को धूल चटाएगी। जिस तरह के शब्दों का प्रयोग उनके नेता मंच से कर रहे हैं, वो निश्चित रूप से शर्मनाक और निंदनीय है। लोकतंत्र में कभी भी ऐसा नहीं हुआ होगा कि मंच से प्रधानमंत्री को मां की गाली दी जाए। मैं कांग्रेस और राजद के नेताओं को चेतावनी देता हूं कि वो ऐसा कृत्य नहीं करें कि भाजपा के कार्यकर्ता उन्हें बिहार में चलना मुश्किल कर दें।"
नितिन नवीन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा हर घर में कम से कम तीन संतान होने वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "यह एक अलग विषय रहा है; मोहन भागवत के बयान का यह आशय रहा है कि हमारे परिवार की एकता बढ़ती रहे।"
उन्होंने 'इंडिया' ब्लॉक के नेता एम.के. स्टालिन और रेवंत रेड्डी, जो कथित तौर पर कभी बिहार विरोधी बयान देते थे, के बिहार आने पर निशाना साधते हुए कहा, "जिन लोगों ने बिहार के लोगों को गाली दिया, अपमानित किया और बिहार के डीएनए पर सवाल उठाया, लेकिन आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव उन्हीं के साथ बिहार की जनता का वोट मांग रहे हैं। आज बिहार के लोगों की बारी है कि वो कांग्रेस और राजद को जवाब दें।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





