भारत
कांग्रेस आलाकमान ने पीएल पुनिया को बनाया पर्यवेक्षक, 14 अप्रैल के बाद आएंगे उत्तराखंड
jantaserishta.com
12 April 2023 3:20 PM IST

x
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी पर अब पार्टी आलाकमान लगाम लगाएगी। कांग्रेस आलाकमान ने वरिष्ठ नेता पी एल पुनिया को प्रदेश में नेताओं के झगड़ों को सुलझाने के लिए पार्टी आलाकमान की तरफ से पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सूत्रों की मानें तो पीएल पुनिया 14 अप्रैल के बाद कभी भी देहरादून आ सकते हैं।
आपको बता दें करण महारा प्रदेश के अध्यक्ष बने हैं, तब से पार्टी संगठन और बड़े नेताओं के बीच तनातनी लगातार बनी हुई है पार्टी के नेता उपेक्षा का आरोप लगाते हैं तो पार्टी संगठन के भी अपने तर्क है ऐसे में अब पीएल पुनिया क्या तमाम बड़े नेताओं के बीच की दूरिया कम करवा पाएंगे या नहीं।
पीएल पुनिया कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, हालांकि पार्टी के नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष से उतनी परेशानी नहीं है। जितनी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से है। अब देखना दिलचस्प होगा पार्टी आलाकमान ने पीएल पुनिया को जिम्मेदारी देकर करण महारा की बात तो सुनी है लेकिन क्या कोई बड़ी कार्यवाही करने का माद्दा भी पार्टी आलाकमान दिखा पाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





