भारत
आने वाले समय में भी कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है: केसी त्यागी
jantaserishta.com
28 Nov 2025 5:10 PM IST

x
नई दिल्ली: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता केसी त्यागी ने कांग्रेस की समीक्षा बैठक में हुए विवाद पर चुटकी ली। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि इस विवाद से यह साफ हो गया कि कांग्रेस का निकट भविष्य में कोई भविष्य नहीं है।
उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) हो रहा है। इससे किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इसे लेकर विपक्षी दल बेबुनियाद सवाल उठा रहे हैं, जिनका कोई औचित्य नहीं है।
उन्होंने विपक्ष की तरफ से एसआईआर की आड़ में लगाए गए वोट चोरी के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की वोट चोरी नहीं हो रही है, बल्कि इस प्रक्रिया के तहत फर्जी मतदाताओं को चिह्नित किया जा रहा है।
केसी त्यागी ने कहा कि कर्नाटक में जिस तरह से सिद्धारमैया के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने व्यवहार किया है, उससे इन लोगों की मानसिकता साफ जाहिर होती है। एक दिन पहले भी जदयू नेता केसी त्यागी ने गुरुवार को एसआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि एसआईआर पर बिहार से पश्चिम बंगाल तक इसलिए भूचाल पैदा किया जा रहा है ताकि चुनाव में हार के कारणों को छुपाया जा सके। जेन-जी आंदोलन के समर्थकों को यह भी समझना चाहिए कि नेपाल में सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष के लोगों को भारी जानमाल का नुकसान हुआ।
इसके अलावा, उन्होंने ममता बनर्जी पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में आंकड़ों को गलत तरीके से तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही हैं। सुप्रीम कोर्ट की दी हुई आख्या के आधार पर ही एसआईआर अस्तित्व में आ रहा है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी का आरोप गलत है। जनाधार ही चोरी हो गया है, उन्हें इस बात को स्वीकार कर लेना चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





