पंजाब में कांग्रेस का कोई सीएम फेस नहीं, सामूहिक नेतृत्व से लड़ेंगे चुनाव - रणदीप सुरजेवाला

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं करेगी. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ये जानकारी दी है. पंजाब चुनाव के बीच केंद्रीय एजेंसी की पंजाब में अवैध खनन पर कार्रवाई को लेकर भी सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नया नाम चुनाव विभाग है और इसे मोदी मॉडल कहते हैं. उन्होंने दावा किया कि अवैध खनन में चल रही छापेमारी से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके रिश्तेदारों का कोई लेना-देना नहीं है, हालांकि उन्होंने जोर देते हुए यह भी कहा कि अवैध खनन बंद होना चाहिए. सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने टैक्स लगाकर किसानों से 17.5 लाख करोड़ रुपए लिये हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





