
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने आतंकवाद को लेकर कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि आतंकवादियों के नाम के आगे 'जी' लगाना कांग्रेस नेताओं की आदत रही है और कांग्रेस ने तो आतंकियों की मौत पर शोक तक जताने का काम किया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने आतंकियों की मौत पर शोक जताया है और यह उनके भारत तोड़ो के सच्चे चरित्र को दर्शाता है।
भाजपा ने वर्ष 2016 में सोनिया गांधी द्वारा बाटला हाउस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के मारे जाने पर दुख जताने के वाकये का जिक्र करते हुए गांधी परिवार पर निशाना साधा, तो वहीं इसके साथ ही वर्ष 2011 में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा ओसामा बिन लादेन को ' ओसामा जी' और वर्ष 2017 में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा संसद हमले में दोषी करार दिए गए आतंकी अफजल गुरू को 'अफजल गुरू जी ' कह कर संबोधित करने के वाकये का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





