भारत
वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से हार मान चुकी है कांग्रेस: स्मृति ईरानी
jantaserishta.com
3 May 2024 2:44 PM IST

x
फाइल फोटो
अमेठी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अमेठी से उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम लोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। अमेठी से गांधी परिवार का न लड़ना, इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है।
स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने अमेठी से हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें लगता कि यहां जीत की कोई भी गुंजाइश हो, तो वे यहां से लड़ते। स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी से गांधी परिवार का न लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस ने वोट से पहले ही हार मान ली है। उन्हें लगता है कि जीत सकते तो प्रॉक्सी को चुनाव नहीं लड़ाते।
ज्ञात है कि अमेठी से राहुल गांधी 2019 का चुनाव स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। इस बार काफी कयास लगाए जा रहा था कि राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अंतिम समय में यहां से गांधी परिवार के करीबी के एल शर्मा को प्रत्याशी बना दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





