भारत
कांग्रेस सरकार की बड़ी कार्रवाई, अपनी ही पार्टी की महापौर को कर दिया सस्पेंड
jantaserishta.com
6 Aug 2023 9:35 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
जयपुर: राजस्थान में जयपुर हेरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर को पद से निलंबित कर दिया है। हाल ही में एसीबी ने मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर को दो लाख की रिश्लत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके बाद सरकार ने यह कार्रवाई की है। एसीबी की कार्रवाई में मुनेश गुर्जर के घर पर 40 लाख रुपये भी बरामद हुए है। दूसरी तरफ मुनेश गुर्जर का कहना है कि कांग्रेस के बड़े नेता के इशारों पर उन्हें निलंबित किया गया है। बता दें मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और मुनेश गुर्जर के बीच सियासी अदावत जगजाहिर है। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी आदेशों में जांच प्रभावित होने का अंदेशा जाहिर करते हुए, पद का दुरुपयोग ना हो, इसे मद्देनजर रखते हुए महापौर और वार्ड 43 पार्षद पद से निलंबित किया गया है।
एसीबी की टीम ने हेरिटेज निगम मुख्यालय पहुंच मेयर कार्यालय में रखी फाइलों को भी जब्त किया है। साथ ही निगम की ओर से पूर्व में जारी किए गए पट्टों में सुशील गुर्जर की संलिप्तता की भी पड़ताल की जाएगी। इससे पहले सुशील गुर्जर ने खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस के बड़े नेता के इशारे पर साजिश कर फंसाने और सिविल लाइन से पार्षद मनोज मुद्गल पर लगातार साजिश रचने का भी आरोप लगाया। साथ ही घर में मिले नकदी को वैशाली नगर में बेचे गए प्लॉट की कीमत बताते हुए निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई।उल्लेखनीय है कि हेरिटेज नगर निगम में महापौर का पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से जल्द ही कांग्रेस से आने वाली किसी वरिष्ठ ओबीसी महिला पार्षद को कार्यवाहक पद सौंपा जा सकता है, ताकि निगम के काम प्रभावित ना हो।
Tagsमहापौर मुनेश गुर्जरमुनेश गुर्जरजयपुरजयपुर महापौरराजस्थानराजस्थान सरकारMayor Munesh GurjarMunesh GurjarJaipurJaipur MayorRajasthanGovernment of Rajasthan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





