भारत
मप्र में कांग्रेस की सरकार देगी 500 रु में गैस सिलेंडर: कमलनाथ
jantaserishta.com
19 March 2023 5:29 PM IST

x
फाइल फोटो
नरसिंहपुर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सौगातों और वादों की बरसात हो रही है। एक तरफ जहां भाजपा की सरकार हर वर्ग के कल्याण का दावा करते हुए योजनाएं शुरू कर रही है, वहीं कांग्रेस सत्ता में आने पर सौगातें देने के वादे कर रही है। उसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस के सत्ता में आने पर पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा किया है। राज्य के नरसिंहपुर जिले में कांग्रेस की जनसभा हुई। इस जनसभा में प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। वहीं कांग्रेस की 15 माह की सरकार के दौरान किए गए कामों का ब्यौरा भी दिया। साथ ही वादा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
राज्य की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये देने के लिए लाडली बहना योजना की शुरूआत की है। कमलनाथ ने वादा किया है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को 1500 रुपए महीना दिया जाएगा।
Tagsमध्य प्रदेश विधानसभा चुनावमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़कमलनाथकांग्रेसMadhya Pradesh Assembly ElectionMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsKamal NathCongress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





