भारत

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने प्रवीण नेतारू की पत्नी की नियुक्ति आदेश को लिया वापस

jantaserishta.com
27 May 2023 11:36 AM IST
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने प्रवीण नेतारू की पत्नी की नियुक्ति आदेश को लिया वापस
x

फाइल फोटो

दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक में नव नियुक्त कांग्रेस सरकार ने दक्षिण कन्नड़ जिले में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण कुमार नेतारू की पत्नी के सरकारी सेवाओं में अस्थायी नियुक्ति आदेश को वापस ले लिया है। सूत्रों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। मारे गए भाजपा युवा मोर्चा नेता की पत्नी नूतन कुमारी को पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यालय में अनुबंध के आधार पर ग्रुप सी पद की पेशकश की गई थी। उन्होंने ड्यूटी पर रिपोर्ट की और मंगलुरु में काम करने की अपनी प्राथमिकता को पूर्व मुख्यमंत्री के सामने रखा।
उनके अनुरोध के बाद उन्हें मंगलुरु में उपायुक्त कार्यालय के मुख्यमंत्री राहत कोष अनुभाग में सहायक का पद दिया गया। अब, मौजूदा कांग्रेस सरकार ने आदेश वापस ले लिया है। सूत्रों ने कहा कि जब सरकारें बदलती हैं तो अस्थायी कर्मचारियों को आमतौर पर हटा दिया जाता है और नूतन कुमारी के लिए कोई विशेष विचार नहीं किया गया है।
नेतारू की 26 जुलाई, 2022 को हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। प्रारंभिक जांच ने संकेत दिया था कि नेतारू की हत्या बदले की भावना से की गई। तीन हमलावरों समेत 10 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हिंदू कार्यकर्ताओं ने पूर्व बोम्मई सरकार से नूतन को सरकारी नौकरी देने का आग्रह करते हुए एक सोशल मीडिया अभियान चलाया। भाजपा ने नेतारू के परिवार के लिए एक घर भी बनवाया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story