1 दिसंबर से होगा Night Curfew, मास्क नहीं पहनने पर 1 हजार रुपए जुर्माना

चंडीगढ़ः पंजाब में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को लेकर सरकार और प्रशासन एक बार फिर से मुस्तैद हो गया है। सरकार ने आगामी 1 दिसंबर से पूरे सूबे में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। इसके अलावा मास्क न पहनने पर 1 हजार रुपए जुर्माना लगाने का फरमान जारी कर दिया है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक बीते दिनों से सूबे के हर जिले शहरों और कस्बों में कोरोना के मामलों में बढौ़तरी हुई है। जिसे देखते हुए सरकार ने 15 दिन का नाइट कर्फ्यू घोषित किया है। पूरे सूबे में यह 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। यह कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





