
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में पहले और दूसरे फेज के मतदान के बाद अब देश की निगाहें तीसरे फेज की वोटिंग पर है. तीसरे फेज में 7 मई को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों पर चुनाव होना है.
इन 95 लोकसभा सीटों में कुल 2963 नामांकन दाखिल किए गए. चुनाव अधिकारियों ने इनमें से 1563 आवेदनों को वैध माना है. नामांकन वापस लेने की तारीख निकलने के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 1351 है. बता दें कि पहले फेज में जहां 102 सीटों पर मतदान हुआ था. वहीं, दूसरे फेज में 88 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी.
अमेठी और रायबरेली पर कांग्रेस सस्पेंस आज खत्म कर सकती है. इस बीच खबर है कि रायबरेली में प्रियंका गांधी के पोस्टर लग गए हैं. कयास है कि वहां से प्रियंका को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है. दूसरी तरफ अमेठी में कल कांग्रेस को बड़े रोडशो की इजाजत मिल गई है. वहां कल नामांकन का आखिरी दिन है. माना जा रहा है कि राहुल गांधी ही अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे और वही रोडशो भी करेंगे.
बीजेपी ने दोनों सीटों का सस्पेंस खत्म कर दिया है. कैसरगंज से बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया है. बृजभूषण की जगह उनके बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.. वहीं रायबरेली में बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को फिर कैंडिडेट बनाया है. 2019 लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी ने उनको इस सीट पर हराया था.
Tagsअमेठीअमेठी में कांग्रेस का रोड शोलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024अमेठी में कल कांग्रेस को रोड शो की मिली इजाजतAmethiCongress road show in AmethiLok Sabha electionsLok Sabha elections 2024Congress got permission for road show in Amethi tomorrow
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





