भारत

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला की प्रेस कांफ्रेंस, छत्तीसगढ़ पर दिया बयान

jantaserishta.com
2 Oct 2021 5:49 PM IST
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला की प्रेस कांफ्रेंस, छत्तीसगढ़ पर दिया बयान
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। सुरजेवाला ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को विधायकों के कहने पर बदला गया। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। उन्होंने अपने स्तर पर निर्णय नहीं लिया, पंजाब के 78 विधायकों ने मुख्यमंत्री बदलने के लिए लिखकर दिया था। अगर नहीं बदलते तो कहा जाता कि कांग्रेस तानाशाह है, एक तरफ 78 विधायक और एक तरफ अकेला मुख्यमंत्री। सुरजेवाला शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान वे जी-23 और हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी के सवालों से बचते हुए निकल गए।

प्रेस कांफ्रेंस में सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में अनुसूचित जाति वर्ग के बेटे चरणजीत चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर मिसाल पेश की है। भाजपा 15 राज्यों में सत्ता पर काबिज है, उसने एक भी अनुसूचित जाति वर्ग को मुख्यमंत्री बनाया है। जब कांग्रेस ने नजीर पेश की है तो भाजपा को दिक्कत क्यों हो रही। भाजपा ने तीन राज्यों में 5 मुख्यमंत्री बदल दिए तब किसी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नहीं पूछा कि क्यों बदला। यहां तक कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नेता बीएस येदुयरप्पा को भी नहीं छोड़ा।
उन्होंने कहा कि जहां तक छत्तीसगढ़ का सवाल है तो वहां के विधायक आकर हमसे मिल सकते हैं। यह पार्टी का आंतरिक मामला है। अभी तक न तो वहां के मुख्यमंत्री को बदला है न ही किसी को नया मुख्यमंत्री बनाया है। सुरजेवाला ने पत्रकार वार्ता में हरियाणा सरकार को सब इंस्पेक्टर भर्ती की खामियों पर जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, उलजुलूल सवाल पूछने, एक ही परीक्षा में प्रश्न पत्रों के अनेक सेट खोलने पर एचएसएससी को बर्खास्त किया जाना चाहिए।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story