भारत

आज सोलन से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

Nilmani Pal
14 Oct 2022 1:16 AM GMT
आज सोलन से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
x

हिमाचल। सोलन के ठोडो मैदान में आज आयोजित होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को लेकर हिमाचल कांग्रेस के नेता मैदान में डटे हैं। वीरवार को कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला व सह प्रभारी संजय दत्त, हिमाचल प्रचार प्रसार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व विधायक विक्रमादित्य सिंह सहित कई नेता सोलन पहुंचे और तैयारियों हिमाचल।का जायजा लिया। पार्टी प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा से समय निकालकर रैलियां करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कई अन्य राष्ट्रीय स्तर के नेता भी हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे।

हिमाचल कांग्रेस प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालों के खिलाफ सीधी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा पार्टी को किसी भी प्रकार का नुक्सान नहीं पहुंचाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर ओपीएस को बहाल किया जाएगा। इसके अलावा आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए भी नीति बनाई जाएगी। सोलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है और जब कांग्रेस के समय में महंगाई बढ़ी थी तो कांग्रेस ने लोगों को राहत देने के लिए सरकारी राशन डिपो के माध्यम से लोगों को सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध करवाया था लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार संवेदनशील सरकार नहीं है।

Next Story