भारत

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज हमीरपुर और जालौन में करेंगी चुनाव प्रचार

Nilmani Pal
14 Feb 2022 12:53 AM GMT
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज हमीरपुर और जालौन में करेंगी चुनाव प्रचार
x

यूपी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज जालौन दौरे पर रहेंगी। वह हमीरपुर से दोपहर 1 बजे कार द्वारा कालपी के ठक्कर बाबा इंटर कालेज पहुंचेंगी। दोपहर 1.10 से 2.30 तक कांग्रेस प्रत्याशी उमा कान्ति के पक्ष में जनसंपर्क व रोड शो करेंगी। इसके बाद दोपहर 2.50 पर खानका शरीफ दरगाह पर माथा टेककर दोपहर 3 बजे झांसी के लिए रवाना हो जाएंगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Chunav) में मतदाताओं को रिझाने के लिए राजनीतिक दलों के उम्मीदवार गाना गाने से लेकर पूरी तलने और भावनात्मक अपील से लेकर हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। मतदाताओं को जोड़ने और उन्हें प्रभावित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के कई मंत्रियों की प्रचार शैली पर भी लोगों की निगाहें गई हैं।

आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू होगा। इस दौरान नौ जिले की 55 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए आपको सबसे जरूरी दस्तावेज मतदाता पहचान पत्र यानी वोटर आईडी कार्ड की जरूरत पड़ेगी। इसी दस्तावेज के जरिए 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के देश के नागरिकों को मतदान करने की अनुमति दी जाती है।

Next Story