भारत

श्री टिब्बी साहिब गुरुद्वारा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मत्था टेका

Nil dhankar
15 Feb 2022 4:10 PM IST
श्री टिब्बी साहिब गुरुद्वारा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मत्था टेका
x

पंजाब। श्री टिब्बी साहिब गुरुद्वारा रोपड़ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मत्था टेका। दरअसल प्रियंका गांधी रोपड़ में कांग्रेस पार्टी के जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लेने पहुंची हैं।

बता दें कि पंजाब चुनाव बेहद दिलचस्प होते जा रहे हैं. हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट की घोषणा की थी. चरणजीत सिंह चन्नी के नाम के ऐलान के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी धुरी में प्रियंका गांधी की रैली में उभरकर सामने आ गई. नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली के दौरान अपनी नाराजगी जाहिर की. दरअसल, प्रियंका गांधी कांग्रेस कैंडिडेट बलवीर सिंह गोल्डी के समर्थन में प्रचार करने धुरी गईं थी. इस सीट से AAP के सीएम कैंडिडेट भगवंत सिंह मान चुनाव लड़ रहे हैं. मंच पर प्रियंका गांधी वाड्रा, नवजोत सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई और नेता मौजूद थे. जब दलवीर सिंह गोल्डी की पत्नी सिमरन खंगुरा ने नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिया तो उन्होंने रैली में लोगों को संबोधित करने से इनकार कर दिया.



Next Story