अलका लांबा को कांग्रेस ने दिया टिकट, CM के खिलाफ उतारा, दिलचस्प होगा मुकाबला

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार की एक और लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने अल्का लांबा को दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने अल्का लांबा को कालकाजी सीट से टिकट दिया है. दरअसल, साल 2025 के पहले ही दिन कालकाजी मंदिर जाकर अलका लांबा ने दर्शन किए थे. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई थीं कि राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कालकाजी से चुनाव लड़ सकती हैं. हुआ भी ऐसा ही. कांग्रेस ने दिल्ली की सीएम और कालकाजी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को ही टिकट दे दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





